फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eight lakh rupees were collected on the second day also

Siddharthnagar News: दूसरे दिन भी वसूले गए आठ लाख रुपये

Fri, 18 Jul 2025 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees were collected on the second day also
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गलत बिल ठीक करने के लिए बिजली से संंबंधित अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए शुक्रवार को भी मेगा कैंप का आयोजन किया गया। विशेष विद्युत सेवा महाअभियान में विद्युत वितरण खंड-सिद्धार्थनगर के कार्यालय में मेगा कैंप सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगाया गया। कैंप में 247 उपभोक्ताओं से 8.32 लाख रुपया का बकाया वसूला गया।
एक्सईएन ज्ञानप्रकाश ने बताया कि कैंप का आयोजन 18 एवं 19 जुलाई को भी सुचारू रूप से खंडीय कार्यालय में किया जाएगा। कैंप के दूसरे दिन नए कनेक्शन आठ, भार वृद्धि की 32, बिल संशोधन की 122, विधा परिवर्तन की 14 व अन्य संबंधित कार्यों की 42 शिकायत प्राप्त हुई। जिनका समाधान सात दिवस के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करा लिया गया है।
विज्ञापन

सभी समस्याओं का निराकरण सात दिन के अन्तर्गत कर लिया जाएगा। इसके साथ ही कैंप में 247 लोगों से 8.32 लाख रुपये वसूले गए। कैंप का संचालन इं. योगेश बघेल, इं. विनोद कुमार यादव, इं. प्रेम प्रकाश वर्मा, इं. सुनील द्विवेदी व इं. रमा शंकर द्वारा किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं का निस्तारण किया गया। कैंप में खंड, उपखंड व मीटर विंग के सभी कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग करके उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं और रजिस्टर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed