फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eight colleges in six districts were made nodal centers

Siddharthnagar News: छह जिलों में आठ महाविद्यालय बनाए गए नोडल केंद्र

Sat, 13 Apr 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eight colleges in six districts were made nodal centers
सम सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी को लेकर आखिरी चरण में विश्वविद्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका के वितरण के लिए आठ नोडल केंद्र की सूची निर्धारित कर दी हैं। इसमें विश्वविद्यालय ने सिद्धार्थनगर व महराजगंज में दो-दो केंद्र, बस्ती व संतकबीर नगर में एक-एक केंद्र व बलरामपुर व श्रावस्ती के महाविद्यालयों के लिए एक-एक केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
निर्धारित केंद्रों से संबंधित महाविद्यालय अपने छात्रों के लिए प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से 18 अप्रैल से सम सेमेस्टर की परीक्षा निर्धारित कर दी गई है। जिससे विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारी को लेकर अंतिम चरण में हैं। विश्वविद्यालय ने बस्ती जिले के कॉलेजों के लिए एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती, महराजगंज जिले के कॉलेजों के लिए जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज व लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलजे आनंदनगर महराजगंज, संतकबीर नगर के कॉलेजों के लिए एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, सिद्धार्थनगर के कॉलेजों के लिए बुद्ध विद्या पीठ डिग्री कॉलेज नौगढ़ व रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी व बलरामपुर श्रावस्ती जिले के कॉलेजों के लिए एमएलकेपीजी कॉलेज बलरामपुर को नोडल केंद्र बनाया गया हैं। परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी नोडल केंद्रों से संबंधित कॉलेज की प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले 24 छात्र हुए दोषमुक्त
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबंध महाविद्यालयों में अनुचित साधन प्रयोग करने वाले 24 छात्रों को विश्वविद्यालय ने दोष मुक्त कर दिया है। इससे अब सभी छात्रों का विषम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed