फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   education minister

‘सीएम के सपनों को साकार करने में सदैव प्रयत्नशील रहेंगे’

Thu, 29 Aug 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
education minister
‘सीएम के सपनों को साकार करने में सदैव प्रयत्नशील रहेंगे’
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री बनने के बाद गृह जिले में पहली बार आगमन पर डॉ. सतीश द्विवेदी का भव्य अभिनंदन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के गृह जनपद में पहली बार गुरुवार को आगमन पर उनका भारी जोश व उत्साह के साथ समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे जहां शिक्षामंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि वह सीएम के सपनों को साकार करने में चौबीसो घंटे प्रयत्नशील रहेंगे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी का काफिला जनपद की सीमा महुआरा में प्रवेश किया जहां भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, डुमरियागंज विधयक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, पूर्व मंत्री राजू श्रीवास्तव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री के काफिले को बेंवा चौराहा, हल्लौर, बैदौला चौराहा और मंदिर चौराहा, खीरामंडी चौराहा, शाहपुर चौराहा, चौखड़ा, रगड़गंज के बाद बदलिया तिराहे पर रोकर उनका स्वागत किया। मंदिर चौराहे पर मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका कभी ऐसा स्वागत होगा। इस जन्म में तो उन्होंने अभी तक कोई ऐसा कार्य नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी और उनके सपनों को साकार करने के लिए वह चौबीस घंटे प्रयत्नरत रहेंगे। विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह व श्यामधनी राही ने मंत्री को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसा प्रतिनिधि के मुताबिक ढेबरुआ चौराहा, तुलसियापुर, सिसवा चौराहे पर स्वागत समारोह में मयंक शुक्ला, विजय प्रकाश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय, रामानंद चौहान आदि मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक चौखड़ा चौराहा, बदलिया तिराहा, करहिया पुल, कमदालालपुर, इटवा चौराहा व शुक्ला चौराहा पर कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से स्वागत किया। मनोज मौर्या, रामानन्द मिश्रा, अनिल जायसवाल, राम कृपाल चौधरी, शिवनाथ चौधरी, शिव कुमार वर्मा, जमींदार अग्रहरि, किशन जायसवाल, शैलेश पाठक, कृष्णा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हल्लौर प्रतिनिधि के मुताबिक बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश दिवेदी के प्रथम आगमन पर हल्लौर में भाजपा नेता कैफी रिजवी व शिक्षकों ने स्वागत किया। आतिशबाजी कर उन्हें मां सरस्वती की मूर्ति भेंट की। शमशाद अली, वसीम अकरम, शजर हैदर, जीएच कादिर, मुरतजा, रफीक बंसल, नौशाद, वीरु, रज्जन रिजवी आदि मौजूद रहे। एनआईओएस डीएलएड शिक्षक सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष भारत प्रसाद पांडेय समेत मुमताज अहमद, ब्रह्मदेव पांडेय, जमील अहमद सिद्दीकी, गुरु प्रसाद, राम नयन प्रजापति ने भी मंत्री का स्वागत किया। चिल्हिया, सनई तिराहा, भाजपा जिला कार्यालय, हाईडिल तिराहा आदि पर भी भाजपाइयों ने स्वागत किया। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक शोहरतगढ़ में स्वागत में कार्यकर्ता पीएम मोदी, सीएम योगी, मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन, मनोज तिवारी, संजय कसौधन, महेश कसौधन, सौरभ गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रहरि, प्रधानाचार्य अवधेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

विभागीय अधिकारियों व शिक्षकों ने भी स्वागत किया
डुमरियागंज। बेसिक शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर उनके स्वागत में सुबह से ही बेसिक शिक्षा विभाग लगा रहा। हल्लौर में मंच व स्टाल लगाकर मंत्री के काफिले का इंतजार करते रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह समेत डुमरियागंज व भनवापुर खंड शिक्षाधिकारी चन्द्रभूषण पांडेय व अनिल कुमार मिश्रा के साथ ही शिक्षक संघ के मिर्जा महबूब व नसीम अहमद ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed