फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   East Tola won the kabaddi competition

Siddharthnagar News: कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्वी टोला ने मारी बाजी

Wed, 23 Aug 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
East Tola won the kabaddi competition
चिल्हिया क्षेत्र बेलवा महदेवा में कबड्डी खेलते युवा।
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लाॅक के बेलवा महादेवा में नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार शाम एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्वी टोला ने उत्तरी टोला को हरा दिया। कांटे के मुकाबले में पूर्वी टोले की टीम ने उत्तरी टोला की टीम को एक राउंड से हराकर पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


महादेवा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में तीन-तीन राउंड की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पूर्वी व उत्तरी टोला का टीम बनाकर कबड्डी मैच खेला गया। पहले दो राउंड तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे दोनों टीमों का बराबर अंक रहे, यह देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। तीसरे और अंतिम राउंड में प्रतियोगिता को जितने के लिए दोनों टीमों में काटे का टक्कर हुआ।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के जोरदार टक्कर के बाद पूर्वी टोले के टीम ने उत्तरी टोले के टीम पर दबदबा बनाकर विजय प्राप्त कर ली। अपनी टीम को विजय दिलाने में पूर्वी टोले के कप्तान किशन द्विवेदी ने अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुहेल अहमद ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया साथ ही विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दुष्यंत बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र श्रीनेत, मनीष श्रीनेत, अमित सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed