{"_id":"622a3d2acfc5ff0563544d0d","slug":"eacher-and-13-students-fell-ill-duie-to-spray-siddharthnagar-news-gkp4295400143","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल के छिड़काव से शिक्षिका समेत 13 बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल के छिड़काव से शिक्षिका समेत 13 बच्चे बीमार
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका कस्बे में स्थित प्राइवेट स्कूल की एक शिक्षिका सहित बच्चों की तबीयत बृहस्पतिवार को अचानक खराब हो गई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 11 बच्चों व शिक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि आबिदा की बिगड़ी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, उसका में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के बगल में बाल विकास व पुष्टाहार का कार्यालय व गोदाम स्थित है। इनमें चूहों को भगाने के लिए केमिकल का छिड़काव किया गया था। इससे बच्चों की आंखों में जलन, सांस फूलने और उल्टी की शिकायत होने लगी। सबसे पहले आबिदा की हालत बिगड़ी। अन्य बच्चे भी बीमार होने लगे। उन्हें स्कूल प्रशासन ने अस्पताल पहुंचाया। आबिदा खातून की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष अन्य को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि सभी बच्चों को आंख में जलन, उल्टी और सांस फूलने की शिकायत थी। इन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया, आबिदा खातून की खराब हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विद्यालय के प्रबंधक मनोज पीटर ने बताया कि स्कूल के बगल में आंगनबाड़ी केंद्र का गोदाम है। उसमें कीड़े और चूहे को भगाने के लिए केमिकल का छिड़काव किया गया था। इसकी जानकारी विद्यालय प्रशासन को नहीं दी गई थी। केमिकल से बच्चों को दिक्कत हुई। शेष बच्चों को उनके घर भेजते हुए बीमार बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से इलाज के बाद बच्चे सुरक्षित अपने घर चले गए।
विज्ञापन
ये बच्चे हुए बीमार
रेहरा बाजार निवासी स्कूल की शिक्षिका प्रियंका (32), मनीषा (8), राजबीर (12), नौखनियां निवासी आशिफा(9), आबिदा (10), अस्नीदा (8), चांद मोहम्मद (11), आबिदा खातून (10), परसा खुर्द की अदिति (12), आरुषि (12), परसा गौशाला की आंचल जायसवाल (11), नगवां निवासी तूबा खातून (11), भिटिया निवासी शिवानी (11)।