फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   E-rickshaw drivers hesitate to go to Shastri Nagar ward

Siddharthnagar News: शास्त्रीनगर वार्ड में जाने कतराते हैं ई-रिक्शा चालक

Sat, 09 Sep 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers hesitate to go to Shastri Nagar ward
शहर के शास्त्री नगर के जर्जर सड़क पर भरें पानी से लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतें। संवाद
सड़क, नाली, खुले मैदान की तस्वीर गांव से भी बदतर है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के शास्त्रीनगर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां सड़क, नाली, खुले मैदान की तस्वीर गांव से भी बदतर है। शहर की मुख्य सड़क उसका मार्ग से लेकर गलियों तक कदम-कदम पर दुश्वारियां हैं। यहां के नागरिक अच्छी सड़क और ढक्कन युक्त नाली के लिए पांच साल से अधिक समय से तरस रहे हैं। गड्ढों में तब्दील सड़क और जलभराव की समस्या इस कदर जटिल बनी है कि शास्त्रीनगर का नाम लेते ही ई-रिक्शा, टैक्सी चालक भी जाने से मना कर दे रहे हैं।
एक दशक पहले तक शहर की पहचान रही गोबरहवा बाजार के लिए यह मुख्य मार्ग था। यह बाजार अब भी लगती है कि सड़क सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण व्यापारियों और ग्राहकों ने आना कम कर दिया। नगर पालिका परिषद ने इस वार्ड में सड़क सुधारने की पहल नहीं की, जबकि कई जिलों के व्यापारी यहां आते हैं।
विज्ञापन

---
पैदल जाने पर लगता है कीचड़, बाइक से भी खराब होते हैं कपड़े

इस वार्ड में सड़क के किनारे झाड़-झंखाड़ से घिरी नालियां बज बजाकर उफनाई हुई हैं। गंदे पानी का बहाव अगल-बगल की खाली पड़ी जमीनों में हो रहा है। गोबरहवा बाजार के पास इस सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। लोक निर्माण विभाग कॉलोनी से कुछ दूर जाते ही गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इन दुश्वारियों के बीच सड़क के अगल-अगल की दुकानों पर ग्राहक भी चढ़ने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
शास्त्रीनगर वार्ड में सड़क इतनी क्षतिग्रस्त है कि बरसात में आने-जाने वाले लोगों को कीचड़ से बचना मुश्किल हो गया है। नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं।
सतीश

---
गोबरहवा बाजार में मंगलवार को काफी संख्या में लोग आते हैं, लेकिन सड़क और नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण लोग निराश होते हैं। सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए।
ओमप्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed