{"_id":"648b5a324c5c10bef5057644","slug":"duty-increased-in-nepal-traders-stop-import-of-potato-and-onion-siddharthnagar-news-c-7-1-208701-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में बढ़ा शुल्क, व्यापारियों ने बंद किया आलू-प्याज का आयात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में बढ़ा शुल्क, व्यापारियों ने बंद किया आलू-प्याज का आयात
Fri, 16 Jun 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नेपाल में आयात शुल्क बढ़ने के बाद वहां के कारोबारियों ने भारत से आलू और प्याज का आयात बंद कर दिया है। नेपाल सरकार ने आलू और प्याज पर 13 फीसदी वैट लगा रखा है। आलू और प्याज से वैट हटाने की मांग को लेकर नेपाल में देशभर के कारोबारी विरोध कर रहे हैं।
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में अधिकांश सामान भारत से आयात होता है। इसमें सर्वाधिक आयात आलू और प्याज का होता है। नेपाल सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय में भारत से नेपाल में 60 प्रतिशत आलू और 99 प्रतिशत प्याज का आयात किया जाता है। अब नेपाल सरकार ने एकाएक आलू और प्याज पर 13 फीसदी वैट लगा दिया है। नेपाल कृषि उत्पाद आलू प्याज आयात निर्यात और थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मोहन बनिया ने कहा कि जब तक सरकार आलू और प्याज पर लगाए गए वैट को स्पष्ट नहीं करती, तब तक आयात करना आसान नहीं होगा। हवा ताल में जब सरकार ने यह फैसला किया तो कारोबारियों ने शिकायत की कि उन्हें परेशानी हो रही है। कारोबारियों की मांग है कि लगाए गए वैट को हटाया जाए। व्यापारियों ने कहा कि वे अब भारत से प्याज और आलू का आयात नहीं कर रहे हैं।