{"_id":"69f90b3eaaa7c4aac100f5fe","slug":"dumper-hits-auto-youth-dies-siddharthnagar-news-c-7-gkp1058-1310217-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, युवक की मौत
Tue, 05 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
रुधौली(बस्ती)। थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा चौकी से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित कोहरा तिराहे पर अवैध खनन की मिट्टी लेकर जा रही तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े तीन टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ओम प्रकाश (26) की मौत हो गई, जबकि रत्नेश मिश्रा का पैर कट गया। पांच अन्य घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रत्नेश और निर्मला को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी।
सिद्धार्थनगर जनपद शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के डारीडीह निवासी नारायण तिवारी अपनी तीन वर्षीय बेटी शानवी के मुंडन संस्कार के लिए परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के साथ तीन अलग-अलग ऑटो में सवार होकर अयोध्या धाम जा रहे थे। रुधौली थाना क्षेत्र के कोहरा गांव में कुछ रिश्तेदारों को साथ लेकर जाने के लिए सड़क किनारे रुके थे। इसी बीच रुधौली से बस्ती की तरफ जा रहा मिट्टी से लदा डंपर अनियंत्रित होकर तीनों ऑटो से जा टकराया।
विज्ञापन
घटना में डारीडीह निवासी 10 वर्षीय कुणाल, ऊषा देवी, प्रमिला देवी, रुधौली थाना क्षेत्र के मझौवा खुर्द निवासी निर्मला देवी, राकेश समेत अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। इसमें रत्नेश मिश्रा, निर्मला देवी सहित एक अन्य को गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, विशनपुरवा चौकी प्रभारी जयविंद यादव समेत अन्य ने चालक को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।