फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dumariaganj enlighten on chhoti diwali

दीयों और झालरों की रोशनी से जगमगा उठा डुमरियागंज

Sun, 23 Oct 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
dumariaganj enlighten on chhoti diwali
छोटी दिवाली पर 11000 दीपों से जगमगा उठा भारतभारी स्थित पवित्र सरोवर और शिव मंदिर। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दीयों और झालरों की रोशनी से जगमगा उठा डुमरियागंज
विज्ञापन

डुमरियागंज। छोटी दीपावली का पर्व रविवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों और अपने घर के बाहर और छत की मुंडेरों पर सरसों के तेल के दीये जलाए। बिजली की झालरों से घर को सजाया। शाम ढलते ही दीयों की रोशनी से डुमरियागंज नगर सहित पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। बाजार से लेकर घर रोशनी से रोशन नजर आए। लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया। घरों में चहल पहल और बाजारों में रौनक छाई रही।
रविवार को छोटी दिवाली पर लोगों ने घर की साफ-सफाई से लेकर भव्य सजावट की। छोटी दिवाली को नरक चतुदर्शी भी कहते हैं। आज के दिन ही भगवान ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। इसी लिए लोग आज के दिन विशेष रूप से घर की साफ-सफाई करते हैं। लोगों ने घर-आंगन की साफ-सफाई कर सजाया। शाम के समय मिट्टी के दीये जलाए गए। लोगों ने घर के बाहर और छतों की मुंडेर पर मिट्टी के दीये जलाए। दीयों की रोशनी से घर-आंगन जगमगा उठे। लोगों ने बिजली से जलने वाली विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी झालरों से घरों को सजाया।
विज्ञापन

शाम ढलते ही झालरों की रोशनी से डुमरियागंज बैदौला, बेवां चौराहा, हल्लौर, शाहपुर और भारतभारी, भवानीगंज बयारा सहित समूचा क्षेत्र जगमगा उठा। हर तरह दीपावली की रौनक देखी गई। लोगों में दिपावली को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल रहा। महिलाओं ने घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए। सोमवार को दीपावली का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। लोग दीपावली की तैयारी में आज से ही जुट गए हैं। दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस, पीएसी के जवान डुमरियागंज, बैदौला सहित संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed