फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dumariaganj and kudi well performed

जूनियर स्तर पर डुमरियागंज व कूड़ी का प्रदर्शन उत्कृष्ट

Mon, 07 Nov 2022 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
dumariaganj and kudi well performed
डुमरियागंज के बीआरसी ग्राउंड पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जूनियर स्तर पर डुमरियागंज व कूड़ी का प्रदर्शन उत्कृष्ट
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा का रविवार को समापन हो गया। प्राथमिक स्तर पर हल्लौर न्याय पंचायत और जूनियर स्तर पर डुमरियागंज व कूड़ी न्याय पंचायत का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। प्राथमिक विद्यालय हल्लौर प्रथम के अरविंद कुमार दौड़ में चैंपियन घोषित हुए। उन्होंने 50 मीटर, 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि बीईओ संजय कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि बीईओ संजय कुमार ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा का भंडार होता है। उसे निखारने और संवारने का कार्य शिक्षक करें। स्पर्धाओं से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस दौरान नफीस हैदर, नसीम अहमद, धर्मराज दुबे, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह, अखिलेश चौधरी, आरिफ उस्मानी, अमृतलाल, रामविलास यादव, सजर हैदर, मोहम्मद नदीम, कुलदीप कुमार, गुलाम हुसैन रिजवी, संतोष सिंघानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरे दिन प्रतियोगिता में इन बच्चों का रहा जलवा
नगर के बीआरसी ग्राउंड पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित खेलों में 200 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर में चंदन कुड़ी को प्रथम, विमलेश भानपुर रानी को द्वितीय स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में अरविंद हल्लौर को प्रथम, चंदन कूड़ी को द्वितीय, उत्कर्ष बढ़नी को तृतीय स्थान मिला। इसी प्रकार 200 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में मानसी बयारा को प्रथम, अंकिता हल्लौर को द्वितीय, अंतिमा को तृतीय स्थान मिला। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में संजू पिपरा रामलाल को प्रथम, मुस्कान को द्वितीय व सीमा को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में शालिनी को प्रथम, राजनंदनी को द्वितीय व सीमा को तृतीय स्थान मिला। इसी प्रकार से प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की लंबी कूद में प्रियंका को प्रथम, कविता को द्वितीय व प्रिया को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed