{"_id":"688120a39f27efb678009769","slug":"due-to-falling-water-level-the-hand-pumps-of-the-village-became-waterless-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141589-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जलस्तर गिरने से गांव के हैंडपंप हुए बेपानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जलस्तर गिरने से गांव के हैंडपंप हुए बेपानी
विज्ञापन
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के हैंडपंप पानी नहीं निकाल रहे हैं। ऐसे में ग्रामवासियों को पानी के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के पकड़ी, बुढ़नईया, धनगढि़या, जोखवलिया, पिपरी जम्हिरिया, लालपुर बरैनिया, नकाही, सिरसिया आदि दर्जनभर गांवों में पानी का जलस्तर नीचे चला गया है। इससे हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा है।
कुछ गांव के लोग दूसरे गांव में लगे हर घर जल योजना द्वारा की जा रही जलापूर्ति से पानी बाल्टी में भरकर घर लाकर काम चला रहे हैं। ग्रामवासी मोहन यादव, लालगीर, संतराम, जयंत्री, मोहन गुप्ता, मोहित गिरी, शिवकुमार, इंदू आदि ने कहा कि इस समय किसान खेतों में धान की रोपाई कर रहे हैं। बारिश न होने से खेतों की रोपाई के लिए जगह-जगह बोर के सहारे पंपिंग सेट चला रहे हैं। इसी कारण आसपास के गांवों में पानी का जलस्तर गिरने पर हैंडपंप सूख गए हैं।
ग्रामवासियों ने कहा कि वाहन से मिनरल वाटर बेचने वाले दुकानदार एक लीटर मिनरल वाटर बनाने में तीन लीटर जल की बर्बादी कर दे रहे हैं। जलस्तर गिरने का सबसे बड़ा कारण यह भी है। संवाद