फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Due to changing routine, sleep is being lost, health is deteriorating.

Siddharthnagar News: बदलती दिनचर्या से उड़ रही नींद, बिगड़ रही सेहत

Sun, 16 Feb 2025 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Due to changing routine, sleep is being lost, health is deteriorating.
मरीज का इलाज करता चिकित्सक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तनाव और खराब दिनचर्या के कारण लोगों को कम नींद आ रही है। इससे मानसिक स्थिति काफी खराब हो रही है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में इस तरह के पांच से सात मरीज रोजाना आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को चिकित्सक दिनचर्या में बदलाव और पूरी नींद लेने की सलाह दे रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के डॉक्टर मो. अफजल ने बताया कि नींद कम होने से लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। घर में भी सही व्यवहार न होने के कारण परिजन ऐसे लोगों को लेकर चिकित्सक कक्ष में पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

तनाव के कारण लोगों की नींद को पूरा कर पाना कठिन हो गया है। जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। नींद पूरी न होने के कारण लोगों को थकान, चिंता और कम ऊर्जा महसूस होने लगती है, और वह तनाव और चिड़चिड़ेपन के शिकार हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि नींद कम आने से मस्तिष्क में नकारात्मक विचार आने लगते हैं, और लोग डिप्रेशन का शिकार होने लगते हैं, जिससे उनकी याददाश्त प्रभावित होने लगती है। इसलिए लोगों को नींद भरपूर लेनी चाहिए। नींद पूरी होने से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed