{"_id":"674ca67e30b0ae91b800fc35","slug":"due-to-change-in-weather-patients-suffering-from-cold-fever-and-pneumonia-increased-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-128173-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मौसम में बदलाव से बढ़े सर्दी-जुकाम, बुखार व निमोनिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मौसम में बदलाव से बढ़े सर्दी-जुकाम, बुखार व निमोनिया के मरीज
Sun, 01 Dec 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर पीएचसी पर मरीजों की जांच करते डा. एससी शर्मा, श्रिया चौधरी व डा. वीके सिंह।
सिद्धार्थनगर। बदलते मौसम में लोग बीमारियों की सर्दी-जुकाम, बुखार व निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को लगाए गए आरोग्य मेला में सबसे अधिक सर्दी-जुकाम और निमोनिया के मरीज ज्यादा पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों को ठंड से बचाव करने के सुझाव दिए। भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीजों को परामर्श व दवा दी गई। स्वास्थ्य मेला कुल 95 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वर्तमान समय में मौसम में परिवर्तन होने के कारण खराब सर्दी-जुकाम के मरीजों में इजाफा हुआ है। इसके साथ-साथ मेले में गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगस संक्रमण तथा जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों का इलाज किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा तथा डॉ. आशीष के साथ 31 मरीजों का जांच कर जरूरी दवाएं दी गई।
पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या के द्वारा मेला में कुल 25 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक के द्वारा कुल 39 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाई दी गई। डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में बदलते हुए मौसम को देखते हुए आम जनमानस विशेष रूप से छोटे बच्चे तथा अधिक उम्र के लोग गर्म पानी, उलेन के कपड़े का इस्तेमाल करें तथा सिर तथा कान को जरूर ढकें। इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ, अंबूज श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार, अश्वनी अग्रहरी, अमित तिवारी, मनोज मिश्रा मौजूद रहे।