{"_id":"61bf6950ae21ba230f6aab76","slug":"drug-trafficking-increased-in-border-areas-siddharthnagar-news-gkp4204910173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी मादक पदार्थों की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी मादक पदार्थों की तस्करी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी मादक पदार्थों की तस्करी
सिद्धार्थनगर। सीमावर्ती क्षेत्र मादक पदार्थ के तस्करों का केंद्र बनता जा रहा है। एक साल में हुई कार्रवाई में 78 आरोपित मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए पकड़े जा चुके हैं। इसमें कोकीन, हेरोइन, स्मैक, चरस, गांजा जैसे पदार्थ शामिल हैं। ये तस्कर नेपाल सीमा के ईदगिर्द पकड़े गए हैं। आंकड़े यह तस्दीक करने के लिए काफी हैं जिले में मादक पदार्थ की तस्करी बढ़ी है।
भारत-नेपाल की खुली सीमा हमेशा से संवेदनशील रही है। सीमा पर कई प्रकार के सामान की तस्करी हो रही है। मौजूदा समय में मदाक पदार्थ की तस्करी बढ़ी है। इससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। यह पुलिस विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। एक साल के अंदर एक करोड़ से अधिक का मादक पदार्थ पकड़ा चुका है। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी पर रोकथाम के लिए पुलिस अलर्ट है। सीमावर्ती थानों की पुलिस को विशेष जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
पुलिस की गिरफ्त में आए 78 आरोपित
मादक पदार्थ का नाम पकड़े गए व्यक्ति की संख्या
हीरोइन 1
मार्फिन 6
स्मैक 1
गांजा 13
चरस 9
मादक टेबलेट 39
कोकीन 1
---
इतना पकड़ा गया मादक पदार्थ
कोकीन 1.5 किलो
मार्फिन 389.5 ग्राम
हेरोइन 156.03 ग्राम
स्मैन 2.07 ग्राम
गांजा 16.416 किलोग्राम
चरस 23.509 किलोग्राम
मादक टेबलेट 22826 गोली