फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Drizzle for a week, followed by heavy rain

Siddharthnagar News: एक सप्ताह तक बूंदाबांदी, उसके बाद झमाझम बारिश के आसार

Thu, 24 Jul 2025 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Drizzle for a week, followed by heavy rain
शहर के अशोक मार्ग पर तेज धूप में विद्यालय की छुट्टी होने के बाद सिर को ढक कर घर जाती छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी व तेज धूप से लोगों को कुछ राहत मिलने का आसार हैं, लेकिन उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से एक सप्ताह तक कभी धूप, कभी बादल तो कभी बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ेगा। जबकि उसके बाद झमाझम बारिश हो सकती है।
कई दिनों से पड़ रही गर्मी से हर कोई परेशान है। दिन व रात की गर्मी से लोगाें की नींद भी खराब हो रही है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पूरे दिन पेड़ की छांव की तलाश कर रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक उमस और भी तेज होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से एक सप्ताह तक मौसम में कई तरह के बदलाव होंगे। इससे जिले के लोगों को धूप, बारिश व बादलों की आवाजाही का सामना करना पड़ेगा। वहीं हवा की रफ्तार भी पिछले दिनों कि तरह रहेगी।
विज्ञापन

इससे लोगों काे उमस से किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है। ऐसे में लोगों को अभी गर्मी और सताएगी। इससे लोगों को मौसम की मार और भी झेलनी पड़ेगी। वहीं इस बीच हो रही बिजली कटौती लोगों को और भी परेशानी में डाल रही है। जिले के लोगों के अनुसार प्रकृति की मार के साथ बिजली निगम और भी लोगों को रूला रहा है। इससे परेशानी कई गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम में बूंदाबादी, धूप व बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। जबकि अगले सप्ताह से जिले में भारी बरसात का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed