{"_id":"6a88a127a02b75d03d063107","slug":"drivers-revealed-two-new-names-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163256-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चालकों ने कबूले दो नए नाम, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चालकों ने कबूले दो नए नाम, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 22 Aug 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ और मोहाना थाना क्षेत्र में दो दिन पहले नेपाल सीमा के निकट यूरिया के साथ पकड़े गए चालक खलासी समेत चार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। इसमें यूरिया मुहैया कराने वाले दो नए नाम सामने आए हैं। इनका कहना है कि बार्डर के पास के गांव के रहने वाले कादिर और तिवारी ने उन्हें 83 बोरी यूरिया नेपाल ले जाने के लिए दिया था। पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय की तहरीर पर कुल आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एसएसबी टीम ने 19 अगस्त को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसौना गांव के बाहर बानगंगा के चौकी के पास परसौना-खुनुवा मार्ग पर पिकअप और टेंपो में खाद लोड करने के दौरान चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में पिकअप में 41 व टेंपो में 15 बोरी समेत 56 बोरी यूरिया लदा मिला था। इसमें टेंपाे चालक जंगबहादुर और पिकअप चालक कैलाश निवासी ग्राम-डोहरिया खुर्द टोला इटवा भाट थाना शोहरतगढ़ शामिल थे। इनके विरुद्ध शोहरतगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में दो अन्य नाम सामने आने पर पुलिस ने इन पर भी रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
27 बोरी मिली थी खाद, दो पर प्राथमिकी
वहीं, मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा के पास निरंजनपुर गांव के तरफ से नेपाल बाॅर्डर की ओर जा रहे इलेक्ट्रिक ऑटो से 16 बोरी यूरिया खाद और बगीचे में रखी हुई 11 बोरी यूरिया समेत 27 बोरी यूरिया बरामद हुआ था। यहां पकड़े गए जितेंद्र गुप्ता ग्राम फरसादीपुर थाना मोहाना और रोहित निवासी फरसादीपुर थाना मोहाना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।