{"_id":"646a6b47dd6389d8fe03e2c4","slug":"dragged-the-dam-in-the-bike-after-beating-case-on-two-siddharthnagar-news-c-7-1-176140-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मारपीट कर बाइक में बांध घसीटा, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मारपीट कर बाइक में बांध घसीटा, दो पर केस
Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलीपुर के टोला बंजाराडीह में दो लोगों ने एक मजदूर को मारपीट कर बाइक में बांधकर घसीटा। घायल पीड़ित की तहरीर पर मामले में पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
घटना दो दिन पूर्व 18 मई की रात की है, जिसकी क्षेत्र में चर्चा है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलीपुर के टोला बंजाराडीह निवासी चुन्नीलाल पुत्र हसनू ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि रात में गांव के पटालू और राधेश्याम उसे घर से बुलाकर नहर पर ले गए। जहां पर उससे दो सौ रुपये छीनने लगे, विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों ने गमछे से उसका पैर बाइक से बांधकर दूर तक घसीटा। जिससे उसे शरीर में कई जगह चोट लगी। उसने आरोप लगाया कि अधमरा जानकर उसे छोड़ वह भाग गए, रात में परिजन उसकी खोजबीन कर बेहोशी की हालत में घर लाए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देने के साथ ही घायल की बेंवा सीएचसी पर इलाज कराया। भवानीगंज थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राधेश्याम तथा पटालू निवासी जंगलीपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।