{"_id":"5d6aaf598ebc3e93b532a870","slug":"done-performance-for-power-siddharthnagar-news-gkp3197485142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के जर्जर तार बदले जाने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के जर्जर तार बदले जाने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रर्दशन करते ग्रामीण।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के जर्जर तार नहीं बदलवाने पर फूटा गुस्सा
भवानीगंज। बिजली का तार टूटने से आए दिन हो रही बिजली कटौती से आजिज भवानीगंज चौराहे के लोगों ने शनिवार को बिजली निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, विधायक डुमरियागंज के आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भवानीगंज चौराहे पर बिजली का बार-बार तार टूटने की घटना से आजिज लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नाराज लोग सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतर आए और बिजली निगम के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने पुराने तार को बदलने के लिए और बीच चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग कर केबिल लगवाने की भी मांग की। ग्रामीणों में विनोद कौशल ने सबको आश्वासन दिलवाया कि तार बदलने के लिए विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं राजू पाल से बात की गई है। जल्द ही तार बदलवाने का आश्वासन मिला है। इसके बाद लोग मान गए। इस दौरान गंगाराम, पप्पू कौशल, माधव प्रसाद, श्यामचंद अग्रहरि, मोहम्मद रजा, मोहम्मद इद्रीस, अंकित आदि मौजूद रहे।