फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dog attacked, bit more than 10 people

Siddharthnagar News: हमलावर हुआ कुत्ता, 10 से अधिक को काटा

Tue, 24 Mar 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dog attacked, bit more than 10 people
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के पोखरा काजी गांव में सोमवार को एक कुत्ता आक्रामक हो गया। एक-एक करके उसने 10 लोगों को नोच लिया। कुत्ते के हमलावर होने के बाद गांव में आफरा- तफरी मची रही। मामले की जानकारी होते ही लोग उसे मारने के लिए ढूंढ़ने लगे। जिन लोगों को कुत्ते ने शिकार बनाया है, उन्हें बेंवा सीएचसी में इंजेक्शन लगवाया गया। घटना से पूरे गांव में दहशत है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के पोखराकाजी गांव में सोमवार भोर 5 बजे कुत्ते ने शौच के लिए गई कविता (22) पुत्री शिवकुमार पर हमला कर दिया और दाहिने पैर के घुटने से ऊपर काट लिया। इसके बाद उदय राज की पत्नी आरती पर हमला किया तो डर कर जमीन पर गिर गई। जिससे साड़ी को खींचकर फाड़ दी, साथ की दूसरी महिला ने उसे भगाया। सुबह करीब सात बजे मेवालाल (45) घर के बरामदे में बैठे थे, वहां पहुंचकर दाहिने पैर में घुटने के पीछे वाले हिस्से में काट लिया। वहां से मोहम्मद रजा (75) घर पर मंजन कर रहे थे, उन पर हमला कर जरसी पकड़कर ली। घर के सदस्यों ने डंडे आदि से भगाया।
विज्ञापन

इसके बाद राहुल (30) पुत्र रामकरन के घर पहुंचा, जहां पीछे की तरफ खेल रहे बच्चे पर भौंकने लगा। यह देख राहुल दौड़े तो उस पर हमला कर दिया। दोनों हाथ मुंह से पकड़ लिया और दसों अंगुली को दांतों से घायल कर दिया। इसके बाद गुड़िया (35) पत्नी चंद्र प्रकाश को घर के बाहर जाते समय बाएं पैर में काटा और वहां से सटे घर में भैयालाल (40) पर हमलाकर पीठ में काट लिया। इसके बाद करीब एक बजे घर के बाहर खेल रहे सनी (14) को देख भौंकते हुए उसका पैंट पकड़ ली, जिसके बाद अभिभावक ने जांच की तो शरीर पर कोई निशान नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पंचाली (35) पत्नी फूलचंद के घर पर पहुंचकर हमला किया तो भागते हुए गिर गई। जिससे साड़ी को पकड़कर फाड़ दी। शाम 4 बजे केवला (55) पत्नी संवारे घर के बाहर सरसों झाड़ रही थी कि उस पर हमला कर दिया। गिर जाने के बाद चट्ठा पर काट लिया।
वहां से शाम 5 बजे फूलचंद के घर पहुंचा, जहां मुख्य बरामदे में मां की बीमारी का हाल-चाल लेने बैठे हुए थे, उस पर हमला कर दिया और दाहिने पैर की जांघ में काट लिया। वहां से निकला तो छोटू (8) पुत्र अजीत कुमार को अपना निशाना बनाया। इसको घर के बाहर भौंकते हुए दाहिना हाथ पकड़कर घायल कर दिया। जिन लोगों को कुत्ता ने काटा उसके परिजनों ने बेवां सीएचसी पर ले जाकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया।

घटना की सूचना गांव में फैलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। युवाओं ने दिन डूबते समय हाथों में डंडा, लाठी लेकर कुत्ता को मारने की कोशिश में गांव के बाहर तक दौड़ा लिया, जिसके बाद वहां सिवान के खेतों में छिपते हुए फरार हो गया और दूसरे दिन सोमवार को भी कुत्ता को ढूंढ़ा जा रहा था।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक बेवां डाॅ. विकास चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed