{"_id":"659709af3914b3bc49080ce8","slug":"doctors-examined-and-gave-medicines-in-the-health-camp-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10918-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने जांच करके दवा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने जांच करके दवा दी
Fri, 05 Jan 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से बृहस्पतिवार को सीमा चौकी खुनुवां के कार्यक्षेत्र में ओपीडी तथा मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य परीक्षण करके दवाएं दी गई।
कमांडिंग अधिकारी आरके डोगरा ने बताया कि जन कल्याणकारी कार्यक्रम और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इसी के तहत सीमा चौकी खुनुवां के कार्यक्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव में ओपीडी तथा शिविर लगाकर निशुल्क पशु एवं मानव चिकित्सा सेवा प्रदान किया गया। डॉ. नरेश कुमार कमांडेंट चिकित्सा 43वी वाहिनी के सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्र के 44 पुरुष, 26 महिला और3 बच्चे के साथ कुल 73 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित किया गया। साथ ही डॉ. सूर्य कुमार सिंह पशु चिकित्सक खुनुवां के सहयोग से सीमाई क्षेत्र के 32 ग्रामीणों के कुल 73 मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया।