{"_id":"69ed28e61b097eb4540713ec","slug":"dm-sp-inspected-petrol-pumps-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157168-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीएम-एसपी ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीएम-एसपी ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण
Sun, 26 Apr 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
शहर के लुंबिनी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पेप का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डाॅ. अभि
नियमित आपूर्ति व निर्धारित दरों पर बिक्री के निर्देश, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के साथ शनिवार को जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंप संचालकों को नियमानुसार डीजल-पेट्रोल का वितरण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद लोगों से अपील की कि वे लाइन बनाकर अपने वाहनों में ईंधन भरवाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई चेन लगातार सुचारु रूप से चल रही है।
जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि ईंधन की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता, जमाखोरी या कालाबाजारी न होने दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर ही ईंधन उपलब्ध कराया जाए। किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के निर्देश भी दिए।