{"_id":"59fca1ea4f1c1b76678b9040","slug":"dm-s-rebuke-in-review-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में डीएम ने लगाई फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में निर्देश देते डीएम और सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। वित्तीय वर्ष 2017-18 के अंतर्गत शासन से जारी 102 बिंदुओं पर विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा शुक्रवार को जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने की। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने कई कार्यों को समय से पूरा न होने पर असंतोष जताया और जिम्मेदारों के साथ ही साथ कार्यदायी संस्था को भी फटकार लगाई। डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि सभी विभाग अपनी प्रगति में सुधार लाएं।
दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शासन को भी अवगत कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी/सीएचसी भवनों के निर्माण को शीघ्र पूरा किया जाए। पीडब्लूडी के एक्सईएन केशवलाल ने बताया कि अवशेष सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य प्रगति पर है। मार्च तक इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। मंडी परिषद के एक्सईएन ने 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने की जानकारी दी। ग्राम पंचायतों को भेजी गई धनराशि के सापेक्ष व्यय का ग्राम पंचायतवार उपभोग प्रमाण पत्र पिछली बैठक में हिदायत के बावजूद प्रस्तुत न करने पर डीएम ने डीपीआरओ अनिल सिंह को डांट लगाई।
सीडीओ को प्रमाण पत्र प्रस्तुत कराने के लिए कहा। डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन, भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई, राजस्व वादों के निस्तारण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित अन्य योजनाओं के प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में सीडीओ अनिल कुमारी मिश्र, सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, पीडी संत कुमार, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीडी कृषि डॉ. पीके कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।