फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dm inspected polling booths

Siddharthnagar News: डीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Fri, 03 May 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
dm inspected polling booths
मतदान केंद्रों को वोटर फ्रेंडली बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बृहस्पतिवार को भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी मतदान केंद्रों को निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप वोटर फ्रेंडली बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मताधिकार अमूल्य अधिकार है। इसके माध्यम से ही जनता अपने प्रतिनिधि को चुनती है जो देश के नीति निर्माण में अपनी भूमिका को निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी एक जून को होने वाले मतदान में सभी मतदाता बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और जनपद का नाम सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले जनपदों में शामिल कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों एवं उनके प्रतिनिधियों को पत्र भी सौंपा और कहा कि गांव के जो भी मतदाता जनपद के बाहर प्रवास कर रहे हैं, उन्हें मतदान के लिए आमंत्रित किया जाए। जिस तरह से दीपावली, दशहरा, होली, छठ एवं ईद जैसे पर्वों पर लोग घर आते हैं वैसे ही लोकतंत्र के महापर्व में घर आकर लोग मतदान करें और अपने नागरिक दायित्व का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदरपार, प्राथमिक विद्यालय बांसोपट्टी, प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुरा, प्राथमिक विद्यालय रतसिया, प्राथमिक विद्यालय किशोर छापर, प्राथमिक विद्यालय रामपुर कोठी, उच्च प्राथमिक विद्यालय छपरा बुजुर्ग, नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया बंगरुआ, प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली, श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणचक, प्राथमिक विद्यालय परसौनी आनन्दघन, प्राथमिक विद्यालय परसौनी दीक्षित सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर गर्मी की दृष्टिगत छायादार स्थल एवं ठंडा पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों में शौचालय, पेयजल, रैंप, प्रकाश व्यवस्था, चार्जिंग पॉइंट, पंखा जैसी न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर एसडीएम भाटपार रानी हरिशंकर लाल, सीओ शिवप्रताप सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed