फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM got angry after seeing the files pending in the court for five years

Siddharthnagar News: कोर्ट में पांच वर्ष से लंबित पत्रावली देख नाराज हुए डीएम

Sat, 15 Feb 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
DM got angry after seeing the files pending in the court for five years
डुमरियागंज। डुमरियागंज में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने तहसील डुमरियागंज के सभी न्यायालयों के अभिलेखों और पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार कोर्ट में पांच और तीन वर्ष से लंबित प्रकरणों के पाए जाने पर डीएम नाराजगी व्यक्त करते हुए और उनका सुनवाई और बहस के बाद जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सर्वप्रथम एसडीएम कोर्ट को देखा गया। उपजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट केस पत्रावली में पांच वर्ष व तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र, पट्टा, आर.सी.वसूली, ईडब्ल्यूएस, प्रमाण-पत्र आदि पत्रावली का गहनता से जांच किया गया। आईजीआरएस निस्तारण आख्या को डीएम ने देखा। इसके पश्चात अभिलेखागार, भूलेख, संग्रह अभिलेखागार, नजारत, खतौनी कक्ष, आपूर्ति कार्यालय, डाक डिसपैच रजिस्टर, आरकेपटल, आदि विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का तहसीलदार रविकुमार यादव को निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम डुमरियागंज संजीव दीक्षित, एसडीएम न्यायिक डुमरियागंज पीए यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed