फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM expressed displeasure over delay in disposal of pending cases

Siddharthnagar News: लंबित मामलों के निस्तारण में देरी पर डीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 04 Nov 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over delay in disposal of pending cases
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने सोमवार को तहसील नौगढ़ औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार न्यायिक और नायब तहसीलदार के कोर्ट में तीन व पांच वर्ष से लंबित प्रकरणों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र, पट्टा, आरसी वसूली, ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र आदि पत्रावलियों का गहनता से जांच किया। जांच में पता चला कि वर्ष 2020 के बाद से कोई पट्टा नही हुआ है और पट्टेदार को पट्टा कब्जा प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। इस पर डीएम ने संबंधित पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। मत्स्य पट्टा का रजिस्टर न दिखाए जाने पर संबंधित कर्मी का वेतन रोकने का आदेश दिया। कृषि पट्टा आवंटन रजिस्टर में पट्टेदार का फोटो नहीं लगा था, डीएम ने सभी रजिस्टर 15 दिवस में पूर्ण करने का निर्देश दिया। -
विज्ञापन

सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि
डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने सोमवार को जोगिया विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत भपसी में अंत्येष्टि स्थल की नींव को खोदवाकर देखा। मानक अनुरूप निर्माण न होने पर दोबारा निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कायाकल्प हो रहे पंचायत भवन एवं शौचालय निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया। जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर कार्य पूर्ण कराने की हिदायत दी। प्राथमिक विद्यालय की छत टपकने की जानकारी होने पर इस्टीमेट तैयार कराकर उसे ठीक कराने को कहा। सीसी रोड के एमबी और इस्टीमेट का मिलान किया। गुणवत्ता खराब पाए जाने पर सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed