{"_id":"60eb17058ebc3e22246ae2ac","slug":"district-will-come-in-the-category-of-leading-by-rail-service-siddharthnagar-news-gkp40146463","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलसेवा से अग्रणी श्रेणी में आएगा जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलसेवा से अग्रणी श्रेणी में आएगा जनपद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलसेवा से अग्रणी की श्रेणी में आएगा जिला
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोले सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बहराइच से खलीलाबाद को जोड़ने वाली रेलसेवा के शुरू होने से जनपद का विकास होगा और अग्रणी की श्रेणी में आएगा। इससे विकास का रास्ता खुलेगा और आवागमन में सहूलियत मिलेगी। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं।
उन्होंने कहा कि बहराइच से खलीलाबाद तक जाने वाली 240.26 किलोमीटर रेललाइन देश की बड़ी रेल सौगात है। इससे बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपद को जोड़ रही है। इससे सभी जिले का विकास होगा और आवागमन में सहूलियत मिलेगी। मुंबई, दिल्ली सहित अन्य महानगरों का सफर आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए दो बार पत्र आ चुका है। धनराशि भी आवंटित हो चुकी है। रेललाइन और स्टेशन के लिए 779 हेक्टेयर भूमि सभी अधिग्रहण होगी। वहीं पिछड़ा वर्ग गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय मंत्रीमंडल के विस्तार पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडल में 27 पिछड़ा और अनुसूचित जाति के मंत्री को शामिल किया, जो बहुत ही गर्व की बात है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।