फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District Panchayat vacated the building from Buddha Charitable Trust

जिला पंचायत ने बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट से खाली कराया भवन

Sun, 05 Sep 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat vacated the building from Buddha Charitable Trust
जिला पंचायत ने बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट से खाली कराया भवन
विज्ञापन

डुमरियागंज। जिला पंचायत प्रशासन ने रविवार को नगर स्थित बीआरसी के सामने बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट से भवन को खाली करा लिया। जिला पंचायत प्रशासन ने भवन को अपने कब्जे में लेते हुए धरोहर धनराशि के तौर पर मिले 29 लाख रुपये वापस कर दिए हैं। जिला पंचायत के अभियंता ने भवन में मौजूद सामान की सूची बनाकर प्राप्त करते हुए भवन की बाउंड्री के बाहर अतिरिक्त कक्ष में ताला बंद कर दिया है।
कस्बा में स्थित जिला पंचायत के भवन को बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी रामजियावन की ओर से वर्ष 2015 में पट्टा कराया गया था, जिसे जिला पंचायत ने बोर्ड की बैठक में नियम विरुद्ध बताते हुए निरस्त कर दिया था। जिला पंचायत की ओर से भवन खाली करने के लिए मुख्य ट्रस्टी को नोटिस जारी किया गया था और तहसील प्रशासन से भवन खाली कराने के लिए सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन

मुख्य ट्रस्टी रामजियावन की तरफ से उच्च न्यायालय में बीते 31 अगस्त को सुनवाई तिथि में पक्ष रखने के लिए एसडीएम से समय मांगा गया था। तहसील प्रशासन की तरफ से विपक्षी को सुनवाई का पर्याप्त अवसर देते हुए 31 अगस्त तक का अवसर दिया गया था। वर्तमान में किसी भी न्यायालय की तरफ से भवन खाली कराए जाने के संबंध में कोई स्टेे भी नहीं है। डुमरियागंज के एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि जिला पंचायत के बोर्ड की मीटिंग में बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट को एलाट की गई जमीन को अवैध घोषित कर भवन को खाली करवाने का निर्देश दिया गया था। जिला पंचायत के कर्मचारियों को पर्याप्त पुलिस बल देकर भवन खाली करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर बुद्धा चैरिटबल ट्रस्ट के प्रबंधक राम जियावन ने कहा कि जिला पंचायत प्रशासन की ओर से छह वर्ष पूर्व अधिकारियों की कमेटी के माध्यम से नियमानुसार संस्था के नाम आवंटन किया गया था। रविवार को कई गई कार्रवाई के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस के साथ अचानक पहुंच कर कब्जा कर लिया गया।
खाकी के साए में करवाया गया भवन खाली
जिला पंचायत की ओर से बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट से भवन खाली करवाने के दौरान पथरा, डुमरियागंज, भवानीगंज, त्रिलोकपुर और मिश्रौलिया थाने की पुलिस के साथ पीएसी के दो प्लाटून के जवान मौजूद थे। उनमें चार दरोगा, 20 एसआई, 40 हेड कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल, फायर टेंडर एक, टीपी पांच और पीएसी के जवान शामिल थे।

‘सार्वजनिक उपयोग में लाया जाएगा भवन’
जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि बुद्धा चैरिटेबल से खाली करवाए गए भवन का इस्तेमाल सार्वजनिक उपयोग में लाया जाएगा। पूर्ववर्ती सपा सरकार की ओर से किए गए गलत आवंटन के इतर अब यह भवन किसी संस्था या दल का नहीं होगा। अब भवन डुमरियागंज के लोगों के लिए खास होगा। इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed