फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District Panchayat Board meeting

Siddharthnagar News: बैठक में खुलकर बोलीं महिलाएं, बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल

Sun, 17 Dec 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat Board meeting
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक को संबोधित करते सांसद जगदम्बिका पाल साथ मे उपस्थित
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को पुरुष सदस्यों की अपेक्षा महिला सदस्य ज्यादा मुखर रहीं। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह पहली बार तेवर में दिखी। उन्होंने बैठक में कहा कि बिना काम किए ही बैठक में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों को बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी विकास कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखेंगी।
विज्ञापन

बैठक में कई विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण सदस्य अपनी बातों को नहीं रख सके। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्ति की। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के लोग आए थे, वे पहले की बैठकों में दिए गए कार्यों को पूरा नहीं किए थे। ऐसे अधिकारियों की सूची बनाई जाए। वहीं, अन्य सदस्यों में बांध, सड़क और बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए और अधिकारियों से जवाब मांगा। बैठक में वर्ष 2024-25 का पुनरीक्षित और वित्तीय बजट सर्वसम्मति से पास हुआ।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई है। बैठक में सबसे पहले एक-एक विभागीय अधिकारियों की हाजिरी ली गई। जिससे सदस्य अपनी समस्या को गिना सके। लेकिन विद्युत निगम, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित नहीं थे। जिस पर एक स्वर में जिला पंचायत सदस्याओं ने हंगामा शुरू कर दिया और सभी के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए शासन और विभागीय मंत्री को पत्र भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सांसद जगदंबिका पाल शामिल हुए, लेकिन कुछ देर बाद ही वे चले गए। जिला पंचायत सदस्य सुखराज यादव ने कहा कि बैठक केवल कोरम पूर्ति के लिए होती है। जिला पंचायत सदस्य रमजान अली ने कहा कि बर्डपुर-महापाली मार्ग की लंबाई 10 किलोमीटर है। यह मार्ग 10 वर्ष से बदहाल है। शहर से निकलकर जाने वाले इस मार्ग पर 100 से अधिक गांव हैं। कई बार पर लिखा गया, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। इस दौरान विधायक माता प्रसाद पांडेय, विधायक श्यामधानी राही, एमए लालता प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य बेचई यादव आदि मौजूद रहे।
---

बोले जिला पंचायत और अध्यक्ष

बिना काम किए बैठक में पहुंचते तो कर दिए जाएंगे बाहर

जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि हर बैठक में जिला पंचायत सदस्यों की ओर से बताए गए कार्यों को कराने की सहमति अधिकारी जताते हैं। लेकिन दूसरी बैठक में मुद्दा उठता है कि कार्य नहीं हुआ। अब ऐसा नहीं चलेगा। वही अधिकारी बैठक में शामिल होंगे जो बैठक में बता सकेंगे कि कार्य किए हैं। अगर कार्य नहीं करेंगे तो बैठक से बाहर किया जाएगा। उनके खिलाफ शासन और विभाग के मंत्री को पत्र लिखा जाएगा। बिजली की समस्या पर अधीशासी अभियंता की अनुपस्थिति में जेई खड़े हुए। उन्हें बिजली के संबंध में तमाम समस्याएं गिनाया और कार्यशैली को सुधारने का निर्देश दिया।

---

दो साल से कटा है बांध कब दूर होगी समस्या

जिला पंचायत सदस्य इंद्रमणि यादव ने कहा कि दो वर्ष पहले आई बाढ़ में अगरा के पास बांध कटा था। जिस पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। अब तक कई बार बैठक में शिकायत कर चुकी हूं। कब समस्या का समाधान होगा इसका जवाब दें। क्योंकि जनता परेशान है और जवाब हमसे मांगती है। अगर जल्द कार्य नहीं हुआ तो आगे विरोध शुरू होगा।

---

केवल कागजी कोरम करते हैं पूरा, नहीं होता है काम

जिला पंचायत सदस्य अंकिता दुबे ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को पुकारा। कोई विभागीय जिम्मेदार उपस्थित नहीं था। उन्होंने कहा कि हर बार केवल समस्या नोट किया जाता है। काम नहीं होता है। अगर काम नहीं करना है तो बैठक में अधिकारियों के आने की क्या जरुरत है। कहा कि करही से तिगोड़वा मार्ग बनाने के लिए कई बार बैठक में मुद्दा उठा चुकी हूं, कोई सुन नहीं रहा है। यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

---
विधायक ने मांगा 1.70 करोड़ का हिसाब

इटवा से विधायक माता प्रसाद पांडेय ने बिजली के जर्जर तार और पोल बदलने और विद्युत आपूर्ति से छूटे हुए गांव की समस्या पर सवाल उठाया। बिजली विभाग के जेई से कहा कि 1.70 करोड़ रुपये इन कार्यों के लिए आए हैं। फिर ग्रामीण क्षेत्र के लोग तार टूटकर गिरने, ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत करते हैं। अब तक क्या हुआ, जरा बताईए तो। हमें तत्काल जवाब चाहिए कितना काम हुआ है। इसमें जेई ने कहा कि तीन फेज में काम होना है। काम चल रहा है तो विधायक ने कहा कि बताओ कहां चल रहा है। हमें सूची उपलब्ध करवा देना। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं चलेगी।

---

हर दिन हो रहे हादसे, नहीं बन रही है सड़क
वर्ष नंबर 45 लोटन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रदेव यादव ने कहा कि क्षेत्र का सपही मार्ग बदहाल है। दो साल से बनाने की मांग कर रहा हूं। कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पत्र लिख चुका हूं। कारण क्षेत्र के लोग आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसमें वृद्धजनों को बहुत दिक्कत हो रही है। अगर काम टालना ही अधिकारियों का कार्यशैली है तो इनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

---

डीएम और एडीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा

जिला पंचायत सदस्य सुखराज यादव ने कहा कि जिलाधिकारी और एसडीएम शोहरतगढ़ में तालमेल सही नहीं है, जिससे जनता परेशान हैं। यह दोनों अधिकारी काम करने के बजाए जनता को परेशान करते हैं। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष से शासन में पत्र लिखने का आग्रह किया।

---

सांसद के आगे कुर्सी रखकर रोका, सोलर लाइट की मांग की

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में पहुंचे सांसद जगदंबिका लखनऊ जाने की बात कहकर कुछ ही क्षण में जाने लगे। इस पर जिला पंचायत सदस्यों ने पूर्व के आश्वासन से अवगत करवाया और काम पूरा कराने की मांग की। जिस पर सांसद आश्वासन दिए और जाने लगे। इस पर जिला पंचायत सदस्याओं में उनके सामने कुर्सी रखकर मजाकिया अंदाज में रोक दिया तो सभी लोग हसने लगे। इस पर सांसद ने कहा कि सभी सदस्याें को पांच-पांच सोलर लाइट देंगे। फिर सदस्याओं ने उन्हें आगे बढ़ने दिया।


---

पूर्व के बजट पर लगा मुहर

वर्ष 2022-23 के जिला योजना में 421.75 व मनरेगा के 330.89 करोड़ के बजट को सर्वसम्मति से पारित है। इसमें 9321000 मनरेगा में रोजगार मानव दिवस सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई थी। प्रत्येक सदस्य को सड़क निर्माण से संबंधित पांच-पांच प्रस्ताव देने पर मेज थपथपा कर पारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed