फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District level competition will start from 16th

Siddharthnagar News: 16 से शुरू होगी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता

Fri, 13 Mar 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
District level competition will start from 16th
सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 मार्च तक आयोजित होगा। इनमें कुश्ती, फुटबाॅल और कबड्डी सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए स्कूल कॉलेज और अन्य खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी बच्चों और टीम को प्रतिभाग करने के लिए तैयार आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय जूनियर बालक, बालिका स्तर की खेल प्रतियोगिताएं जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होना है। यह प्रतियोगिताएं 16 से 18 मार्च यानी तीन दिन तक चलेगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए स्कूल, कॉलेज और अन्य खेल संगठन की ओर से खेल कार्यालय में समय से प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए संबंधित कोच, स्कूल कॉलेज की ओर से संपर्क कर लें। जनपद के खिलाड़ी, टीमें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले के किसी भी कार्य दिवस में (प्रतियोगिता से पूर्व) जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर में जानकारी प्राप्त कर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराकर जूनियर आयु वर्ग में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ी अपने आधार कार्ड की स्पष्ट छायाप्रति अपने साथ अवश्य लाएं अन्यथा प्रवेश अमान्य होगा। निर्धारित मानक अनुसार विजेता, उपविेजेता खिलाड़ियों एवं निर्णायकों को आवश्यक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed