{"_id":"6504997adf9728966d076816","slug":"district-coordinator-kanhaiya-paswan-becomes-district-president-of-bjp-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-4740-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिला संयोजक कन्हैया पासवान बने भाजपा के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिला संयोजक कन्हैया पासवान बने भाजपा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष के मनोनयन पर लोगों ने दी बधाई, जताया हर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जिला संयोजक कन्हैया पासवान को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वर्ष 2005 में शहर के निकट थरौली ग्राम पंचायत सदस्य पद से राजनीति में प्रवेश करने वाले कन्हैया पासवान 2007 में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने थे। कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर हर्ष जताया।
कन्हैया पासवान 2010 में जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव जीत हासिल करने के बाद वह युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने। तीन बार जिलाध्यक्ष रहने के बाद 2018 में उन्हें युवा मोर्चा का गोरखपुर क्षेत्र का महामंत्री बनाया गया। इसके बाद वह 2019 में भाजपा के मुख्य संगठन में महामंत्री बने। इसके बाद 2023 में हुए नगर निकाय चुनाव में तत्कालीन जिलाध्यक्ष गोविंद माधव को नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया और वह चुनाव भी जीत गए। इस बीच कन्हैया पासवान को जिला संयोजक बना दिया गया। उनके संयोजकत्व में हुए नगर निकाय चुनाव में जिले की 11 निकायों में छह पर भाजपा ने जीत हासिल की। इस सफलता के बाद भाजपा नेतृत्व के तरफ से जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
पहली बार दलित युवा चेहरे पर दांव
बीते 30 वर्ष में ब्राह्मण एवं भूमिहार जाति के नेता ही भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर रहे। इसके बाद 2019 में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग पर दांव लगाते हुए गोविंद माधव को जिलाध्यक्ष बनाया। अब पहली बार भाजपा ने दलित युवा चेहरे पर दांव लगाते हुए 41 वर्षीय कन्हैया पासवान को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। राजनीतिक जानकार कहते है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पूर्व यह दांव दलित समाज में पार्टी की मजबूत पैठ बनाने के लिए खेला है।