फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Distance from mobile is increasing restlessness, is it nomophobia

Siddharthnagar News: मोबाइल से दूरी बढ़ा रही बेेचैनी, कहीं नोमोफोगिया तो नहीं

Sat, 19 Jul 2025 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Distance from mobile is increasing restlessness, is it nomophobia
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आभासी दुनिया में मोबाइल फोन के बिना हर किसी को समस्या हो रही है। कहते हैं कि हर समस्या का समाधान फोन में छिपा है, लेकिन अब युवाओं को इस फोन के दूर होने का डर सता रहा है।
इस मनोस्थिति को नोमोफोबिया (नो-मोबाइल-फोन-फोबिया) कहते हैं। युवा माेबाइल को सोते वक्त ही अपने से अलग करने का प्रयास करते हैं।
यह ऐसा मानसिक विकार है, जिसमें फोन की बैटरी कम होने, नेटवर्क चले जाने व फोन के इधर-उधर होने से व्यक्ति को बेचैनी होने लगती है। एक अध्ययन के मुताबिक 53 फीसदी स्मार्टफोन यूजर इससे पीड़ित हैं। इसमें युवाओं की संख्या ज्यादा है। मेडिकल कॉलेज के साइकोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अफजल खान बताते हैं कि आज कल हर चौथा व्यक्ति नोमोफोबिया का शिकार है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में प्रतिदिन पांच से छह केस इस तरह के आ रहे है। जिन्हें मोबाइल की लत का समस्या है।
उन्होंने बताया कि इसमें इंसान इतना संवेदनशील हो जाता है कि बार-बार फोन के नोटिफिकेशन को ही चेक करता है। चार्जिंग के समय भी फोन इस्तेमाल करता है। शुरुआती दौर में कुछ आदतों में बदलाव कर इससे बचा जा सकता है। आगे जाकर साइकोलॉजिस्ट की मदद लेनी पड़ सकती है। लोग धीरे-धीरे फोन में सब कुछ सेव करते जा रहे हैं। जरूरी दस्तावेज, बैंक अकाउंट संबंधित जानकारी आदि भी फोन में होती है। इसलिए वह अपना फोन किसी अन्य को देने से झिझकते हैं।ु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed