{"_id":"62570a08a091d33f3a3bc378","slug":"diploma-engineers-staged-dharna-against-contractor-siddharthnagar-news-gkp4332770143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई पर अड़े अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई पर अड़े अभियंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई पर अड़े अभियंता
सिद्धार्थनगर। लोक निर्माण विभाग परिसर में हुई मारपीट की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि अवर अभियंता तैयब अंसारी के साथ ठेकेदार सूर्य प्रकाश चौबे ने गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे अवर अभियंता आक्रोशित हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि आरोपित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ठेकेदार की गिरफ्तारी होने के साथ उसे ब्लैकलिस्टेड भी किया जाए। धरने के समर्थन में उतरे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि समुचित कार्रवाई न होने पर आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सीपी सिंह, एके दूूबे, सीपीएन सिंह, तैयब अंसारी, चंद्रसेन प्रताप, यादवेंद्र यादव, सुधीर कुमार, व्यासमुनि, सुधीर कुमार, प्रवेश सिंह, पवन कुमार, अनुराग यादव, कृष्ण गोपाल गौतम, सुमित जायसवाल आदि मौजूद रहे।