फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dilapidated road to be revamped at a cost of 35 crore.

Siddharthnagar News: 35 करोड़ से संवरेगी जर्जर सड़क की सूरत

Sun, 19 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated road to be revamped at a cost of 35 crore.
सिद्धार्थनगर। उसका, गोरखपुर व अन्य जगहों पर आवागमन के लिए सड़क के गड्ढों में हिचकाेले खाकर गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। एनएच-730 के उसका और चिल्हिया बाईपास के निर्माण के चलते छूटी पुरानी सड़क की 35 करोड़ रुपये से सूरत बदली जाएगी।
विज्ञापन

दो जगहों पर स्थित कुल 9.5 किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली गई है। एनएच 730 पर महराजगंज जिले की सीमा से उसका बाजार और शहर होते हुए शोहरतगढ़ तक 500 करोड़ रुपये से 32 किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उसका और चिल्हिया में 9.5 किमी लंबे बाईपास का निर्माण कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

आसपास की सड़कों का निर्माण कार्य चलने की वजह से उसका बाजार कस्बा और चिल्हिया कस्बा की रेलवे क्राॅसिंग से गुजर रही पुरानी सड़क का इस्तेमाल बढ़ गया। इससे मदनपुर गांव से उसका कस्बा होकर गुजरने वाली सड़क टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बाईपास का निर्माण पूरा न होने से उसका, फरेंदा और गोरखपुर आदि स्थानों पर पुरानी सड़क से ही प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आवागमन करते हैं। सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को हिचकोले खाते गुजरना पड़ता है, जिससे कई वाहन चालकों को रीढ़ की हड्डी में भी परेशानी होने लगी है।
वहीं, इन गड्ढों के झटकों के कारण वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। अब एनएचएआई की तरफ से नियमों में ढील देते हुए बाईपास निर्माण के चलते उसका बाजार व चिल्हिया में छूटी सड़कों के पुर्ननिर्माण की स्वीकृति दी गई है। एनएचएआई के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। निविदा प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

बाईपास निर्माण के निर्माण के चलते छूटी थी सड़कें : उसका बाजार बाईपास निर्माण के चलते कस्बा होते हुए गुजरने वाले 7.5 किमी लंबी पुरानी सड़क छूट गई है। वहीं, चिल्हिया में बाईपास निर्माण के चलते रेलवे क्राॅसिंग से होकर गुजरने वाली दो किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य भी नहीं हो पाया था। एनएचएआई के नियम के तहत जब तक बाईपास का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक इन दोनों सड़कों का निर्माण नहीं हो सकता था। ऐसे में उसका कस्बा से गुजरने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क में हर कदम पर गड्ढे बन गए। अब बाईपास के निर्माण के बीच इस सड़क के पुर्ननिर्माण की भी स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed