{"_id":"66bd06ba0e6ad4b61b0535c4","slug":"digital-ticket-machine-started-no-need-to-stand-in-long-queues-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-122506-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शुरू हुई डिजिटल टिकट मशीन नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शुरू हुई डिजिटल टिकट मशीन नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन
Thu, 15 Aug 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन पर डिजिटल टिकट मशीन शुरू होने से यात्रियों की सुविधा बढ़ गई है। इससे यात्रियों को लंबी लाइन लगाने से छुटकारा मिलेगा। यात्री स्वयं भी टिकट निकाल पाएंगे। रेलवे स्टेशन पर डिजिटल टिकट मशीन कई महीनों से खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार लंबी लाइन होने से लोगों को टिकट भी नहीं मिल पाता था। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसी असुविधा को देखते हुए रेलवे विभाग ने डिजिटल टिकट मशीन को सही करवा दिया है। जिससे अब यात्रियों को लंबी लाइन से छुटकारा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन