{"_id":"64beb82ce03cec1d1f043adb","slug":"digging-pit-left-to-make-gate-notice-to-contractor-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-1950-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गेट बनाने को गड्ढा खोदकर छोड़ा, ठेकेदार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गेट बनाने को गड्ढा खोदकर छोड़ा, ठेकेदार को नोटिस
विज्ञापन
सीडीओ जयेंद्र कुमार ने खुनुवा सीमा समेत विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम एवं बाॅर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी की ओर से शोहरतगढ़ क्षेत्र के खुनुवा-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार पर भव्य गेट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वर्तमान में कोई निर्माण कार्य नही कराया जा रहा है, मात्र गड्ढा खोदा गया है। निर्माण कार्य धीमी गति से कराने पर ठेकेदार को नोटिस निर्गत करते हुए कार्य तीव्र गति से कराए जाने का निर्देश दिया।
सीडीओ ने पूर्वांचल विकास निधि जिलांश के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में शोहरतगढ़ ब्लाॅक के खुनुवा चौराहा से गुजौलिया संपर्क मार्ग पर 500 मीटर सीसी रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की लागत 42.97 लाख है, सीसी रोड निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण होने के संबंध में सहायक अभियंता से तकनीकी मूल्यांकन करके आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी रोड से पकड़ी पावर हाउस तक सीसी रोड के निर्माण का निरीक्षण किया गया। कार्य वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत है, जिसकी लागत 39.35 लाख रुपये हैं, जिस पर अवमुक्त सापेक्ष प्रथम किस्त का उपभोग करते हुए 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण कराया गया।
विज्ञापन
सीडीओ ने जपनद स्तरीय जांच अधिकारी के सत्यापन कराने के बाद द्वितीय किस्त की मांग प्रेषित करने के निर्देश दिए। बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत ग्राम खुनुवा में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य। 19.68 लाख रुपये की लागत से यहां 300 मीटर निर्माण कार्य होना है, जिसके सापेक्ष सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्ग पर कुछ दूर ईंट डाल कर छोड़ दिया गया है, जिसका निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।