फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dhamma Chetna Yatra a grand welcome

धम्म चेतना यात्रा का भव्य स्वागत

Wed, 01 Jun 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dhamma Chetna Yatra a grand welcome
डुमरियागंज में पहुंची धम्म चेतना यात्रा के दौरान आयोजित सभा में उपस्थित बौद्ध भिक्षु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महात्मा बुद्ध के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से सारनाथ से निकली धम्म चेतना यात्रा बुधवार को जिले में पहुंची। बेंवा चौराहे पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। भवानीगंज के हबीरपुर व शाहपुर के अंबेडकर पार्क में सभा भी हुई। भाजपाइयों ने धम्म चेतना यात्रा की अगवानी की। यात्रा में शामिल बौद्ध धर्मावलंबियों को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के बाद यात्रा का समापन 14 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने पर होगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ.धम्म वीरियो के नेतृत्व में निकली धम्म चेतना यात्रा दोपहर करीब 12 बजे बेंवा चौराहे पर पहुंची। जिले में प्रवेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा वहां से निकलकर भवानीगंज क्षेत्र के हबीरपुर गांव स्थित बौद्ध बिहार पर पहुंची। 
विज्ञापन

यहां कार्यक्रम में डॉ. धम्म वीरियो ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था कि समरसतावादी समाज का निर्माण हो। पंथों के बीच समन्वय हो। समन्वय के जरिए ही विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सबका साथ-सबका विकास का जो नारा दिया है, वह यथार्थ साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदंत शांतिमित्रा ने कहा कि बाबा साहेब के नाम पर अब तक राजनीतिक पार्टियों ने अपना हित साधा है। किसी भी पार्टी ने बाबा साहेब के जन्म स्थली या उनसे जुड़ी किसी भी स्थान को विकसित करने की पहल नहीं की। वहीं मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के जीवनकाल से जुड़े सभी स्थानों को रेल लाइन से जोडने के साथ ही उन्हें धार्मिक स्थान घोषित कर ऐतिहासिक कदम उठाया है।
डॉ.धम्म वीरियो ने बौद्ध बिहार के गेट के लिए 5 हजार नकद व धार्मिक गाथाओं को सार्वजनिक तौर पर देखने के लिए एक एलसीडी टीवी व चांदी का सिक्का भेंट किया। यात्रा हबीरपुर से दोपहर करीब दो बजे वापस बैदौला चौराहा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर पहुंचकर विश्राम के शाम 5 बजे शाहपुर स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंची।

यहां सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आजादी के बाद किसी भी सरकार ने भगवान बुद्ध के धार्मिक स्थानों की कोई सुध नहीं ली थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज दो साल के कार्यकाल में ही बाबा साहब से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। वह विश्वपटल पर बुद्ध के संदेश को फैला रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन रामप्रकाश गौतम ने किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि, जिला संयोजक धम्म चेतना यात्रा के जिला संयोजक भुवनेश्वर शर्मा, अजय पांडेय, यशोदानंद चौबे, अनूप यादव, राजेश गौतम, शक्तिमणि त्रिपाठी, संजय सिंह, रामबख्श  गौतम, सुखपाल गौतम, भंते, ब्रह्मदेव, मनोज, गौरव मिश्रा, पूर्णमासी गौतम, रामगुलाब, विजय कुमार, भीम प्रधान, हरिमंगल सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed