फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotion of power from city to village

शहर से लेकर गांव तक हुई शक्ति की भक्ति

Wed, 13 Oct 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Devotion of power from city to village
पथरा में स्थापित दुर्गा प्रतिमा में पूजन करने के लिए लगी श्रद्धालुओ की भीड़। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शहर से लेकर गांव तक हुई शक्ति की भक्ति
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नवरात्र में शहर से गांव तक लोग शक्ति की भक्ति में लीन हैं। मंदिरों में सूर्योदय से पहले ही भक्तों का तांता लग रहा है, जबकि देर रात तक भगवती की भक्ति हो रही है। दुर्गा पूजा पंडालों मेें आस्था और उत्साह का संगम बन गया है। कहीं भक्ति संगीत की धुन पर भक्तों का समूह नृत्य कर रहा है तो भजन मंडली जगराता कर रही है।
नवरात्र में बृहस्पतिवार को नवमीं तिथि की उपासना की जाएगी। आदि शक्ति के उपासक मां भगवती के सिद्घिदात्री स्वरूप की साधना करेंगे, जबकि बुधवार को भक्तों ने अष्टमी तिथि में महागौरी की पूजा की। बृहस्पतिवार को आठ दिन का नवरात्र व्रत पूर्ण होगा। इसी तिथि में प्रथम एवं नवमीं तिथि को व्रत करने वाले लोग भगवती का पूजन करेंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के समीप शहर के प्राचीन सिंहेश्वरी मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के संचालक आचार्य दिव्यांशु महाराज ने कहा कि भगवती की साधना के लिए भक्तों में उत्साह है। आदि शक्ति की उपासना करने वाले श्रद्घालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। व्रत की पूर्णाहुति के दिन हवन, पूजन एवं आरती दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवमीं तिथि को शक्ति स्वरूपा कन्या पूजन किया जाएगा। मंदिरों एवं दुर्गा पूजा पंडालों में हवन के बाद कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण होगा। शहर-गांव के मोहल्ले में जिनके घर कन्याएं हैं, उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। पूजा की पूर्णाहुति के लिए बेटियों का मनुहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed