फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotees were emotional after seeing the staging of Ram Vivah.

Siddharthnagar News: राम विवाह का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

Thu, 26 Dec 2024 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Devotees were emotional after seeing the staging of Ram Vivah.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। क्षेत्र के मेहनौली गांव में चल रही रामलीला में बुधवार की रात कलाकारों ने राम विवाह का मंचन कर पंडाल में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने दिखाया कि मिथिला के राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह का स्वयंवर करते हैं।

वह यह प्रतिज्ञा करते हैं कि शिव धनुष को जो तोड़ेगा, उसी के साथ सीता का विवाह होगा। स्वयंवर के लिए जगह-जगह नेवता भिजवाते हैं। स्वयंवर में विश्वामित्र अपने दो शिष्य राम एवं लक्ष्मण के साथ पहुंचते हैं। स्वयंवर में पधारे राजा धनुष को हिला भी नहीं पाते हैं। इसे देख राजा जनक दुखी होते हैं। उन्हें दुःखी देख गुरु वशिष्ठ राम को आदेश देते हैं। गुरु का आदेश पाकर प्रभु श्रीराम धनुष तोड़ देते हैं। धनुष के टूटते ही सीता माता प्रभु श्रीराम के गले में जयमाला पहना देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed