फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotees were emotional after seeing the staging of Govardhan Leela.

Siddharthnagar News: गोवर्धन लीला का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 19 Mar 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees were emotional after seeing the staging of Govardhan Leela.
सिद्धार्थनगर। लोटन क्षेत्र के सिकरी चौराहे पर अयोजित विष्णु महायज्ञ में गोवर्धन पूजा की लीला का कलाकारों ने रविवार रात मंचन किया। कलाकारों ने भगवान की आरती के साथ लीला की शुरुआत की। जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

कलाकारों ने मंचन में दिखाया की नंद गांव में भगवान इंद्र के पूजन की तैयारी में 56 भोग बनाए जा रहे हैं। श्रीकृष्ण ने नंद बाबा से पूछा कि कैसा उत्सव होने जा रहा है। नंद बाबा ने कहा कि यह उत्सव इंद्र भगवान के पूजन के लिए हो रहा है। क्योंकि वर्षा के राजा इंद्र हैं। और उन्हीं की कृपा से बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण ने इंद्र के लिए हो रहे यज्ञ को बंद करा दिया और कहा कि जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल मिलता है। ऐसा होने के बाद इंद्र गुस्सा हो गए और भारी बारिश शुरू कर दी। जब पुरा गांव वर्षा के पानी में डूबने लगा। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। इसके बाद से ही गोवर्धन पूजा का क्रम शुरू हुआ। गोवर्धन भगवान की पूजा सभी भक्तों को पं. के माध्यम से विधि विधान से कराई गई। वहीं कथा में नंदोत्सव के दौरान पूरा पंडाल खुशी से झूम उठा। इस दौरान आचार्य राजदेव पांडेय, जयशंकर उपाध्याय, संजय शुक्ल, दुर्गेश मधेशिया, बबलू शुक्ल, राम स्नेही, शिव कुमार, सुरेश यादव, दिनेश, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed