फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotees overwhelmed by the story of Bhakta Prahlad

Siddharthnagar News: भक्त प्रह्लाद की प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Sun, 19 Jul 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Devotees overwhelmed by the story of Bhakta Prahlad
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के गांधी नगर वार्ड में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार की रात भक्त प्रह्लाद प्रसंग का बखान किया गया। इसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा व्यास पं. राकेश शास्त्री ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था, जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे।
विज्ञापन

कथावाचक पं. राकेश शास्त्री ने कथा की शुरुआत गुरु वंदना के साथ की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म और आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव जी को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें 36 हजार वर्ष तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ था। ऐसी कई मिसाल हैं, जिससे सीख लेने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य यजमान रामचंद्र यादव, लवकुश यादव, मनोज पांडेय, अखिलेश, जालंधर, अंकित, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed