{"_id":"661c3f3932a8b39e650a013c","slug":"devotees-gathered-in-temples-to-worship-goddess-katyayani-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-115850-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: माता कात्यायनी की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: माता कात्यायनी की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़े भक्त
Mon, 15 Apr 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नवरात्र के छठवें दिन माता कात्यायनी की पूजा कर लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने नारियल चुनरी चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लिया।
नवरात्र के छठवें दिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में मां कात्यायनी के दर्शन के लिए भक्तों का भीड़ लगा रहा। शहर में स्थित सिंहेश्वरी मंदिर व बेलहिया चौराहे पर स्थित दुर्गा मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। देर रात तक यहां भक्त माता का दर्शन पूजन करने के लिए आते रहते हैं। मंदिर के बाहर तरह- ्रतरह की पूजा सामग्रियों की दुकानें सजी रहीं।
इस दौरान सभी मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। लोगों ने मां के कात्यायनी रूप का दर्शन किया। जिले के अन्य देवी मंदिरों पर भी माता के दर्शन के लिए लोग कतार बद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। नवरात्र को लेकर बाजारों में भी बहुत भीड़ रही। मनोकामना पूर्ति के लिए भक्तों ने मन्नतें मांगी।