फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Development work will be done at a fast pace in triple engine government: CM

ट्रिपल इंजन की सरकार में तेज गति से होंगे विकास कार्य : सीएम

Fri, 05 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done at a fast pace in triple engine government: CM
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंच पर उपस्थित नगर पालिका व नगर पंचायत के अ
सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नगर निकायों में भाजपा का बोर्ड गठित होने से ट्रिपल इंजन की सरकार में तेज गति से विकास कार्य होंगे। सीएम ने जनता से अपील की कि जिले के 11 नगर निकायों में अध्यक्ष एवं सभासदों को जीताकर भेजना है, बोर्ड मजबूत होगा तो विकास का पहिया और तेज गति से आगे बढ़ेगा। उन्होंने नगर पालिका सिद्धार्थनगर की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री धनराज यादव के उत्तराधिकारी गोविंद माधव को विकास का अवसर दें।
विज्ञापन


सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। निकाय चुनाव में सफलता से विकास कार्यों को गति मिलेगी। पहले पांच साल में कोई मुख्यमंत्री यहां नहीं आता था, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ यहां का दुख-दर्द जानने बार-बार आते हैं, इससे विकास गति बढ़ी है। निर्धारित समय से 50 मिनट देर से सुबह 11.40 पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को 16 मिनट संबोधित किया। वह 12.10 बजे यहां बस्ती के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ बढ़ा गए चुनावी पारा
सीएम ने गोरखपुर सहित अन्य जिलों में पहले चरण का मतदान शुरू होते ही दूसरे चरण वाले जिलों में चुनावी पारा चढ़ा गए। उन्होंने 16 मिनट के भाषण में धर्म से शुरुआत करते हुए अंतिम दौर में विकास की बातें ज्यादा कीं। उन्होंने सबसे पहले महाभारतकालीन पलटा देवी मंदिर एवं सिहेंश्वरी देवी मंदिर को नमन किया। उसके बाद महात्मा बुद्ध की भूमि को नमन कर खुद को बुद्ध भूमि से जोड़ा। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के तहत पिछड़े जिले में शामिल यह जिला महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग ''''अप्प दीपो भव'''', अर्थात अपना प्रकाश स्वयं बनो की तर्ज पर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। विकास की चर्चा करते हुए कहा कि माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की स्थापना से यहां के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां का कालानमक चावल वैश्विक स्तर छाप छोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिर्फ सपा पर साधा निशाना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के पहले एक पार्टी विशेष के लोगों के हाथ में तमंचा होता था, व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। अब युवाओं के हाथ में तमंचा नहीं लैपटॉप होता है और व्यापारियों से वसूली नहीं उन्हें सुविधाएं मिल रही है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व मंत्री व विधायक जयप्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान, गुड्डू त्रिपाठी, सिद्धार्थ अग्रवाल, लवकुश ओझा उपस्थित थे।


पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील
सीएम ने मंच से लोगों से भाजपा के नगर पालिका सिद्धार्थनगर प्रत्याशी गोविंद माधव यादव, नगर पालिका बांसी से पूनम जायसवाल, नगर पंचायत इटवा से विकास जायसवाल, डुमरियागंज से बीना देवी, बढ़नीचाफा से धर्मराज वर्मा, शोहरतगढ़ से बबिता कसौधन, उसका बाजार से मंजू जायसवाल और कपिलवस्तु से प्रमिला देवी, बढ़नी से विनीत कमलापुरी, बिस्कोहर से अजय गुप्ता, भारतभारी से चंद्रप्रकाश वर्मा को जीत दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed