फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Deployment village, lives in Mumbai, notice issued

तैनाती गांव में, रहती है मुंबई, नोटिस जारी

Wed, 13 Oct 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Deployment village, lives in Mumbai, notice issued
तैनाती गांव में, रहती है मुंबई, नोटिस जारी
विज्ञापन

भनवापुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के तेतरी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजिया बेगम को महिला एवं बाल विकास विभाग ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उनकी तैनाती गांव में हैं, लेकिन वह मुंबई में रहकर नियमित मानदेय लेती हैं। इस कारण गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्य प्रभावित हो रहा है।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के तेतरी गांव के लोगों के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करीब दो साल से अधिक समय से मुंबई में अपने पति के साथ रहती है। गांव के असलम, फारुख, लवकुश का आरोप है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मेहरबानी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बिना कार्य के ही नियमित मानदेय का भुगतान भी दिया जा रहा है। लोगों ने बताया कि गांव में सहायिका के रूप में कलावती तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजिया बेगम की तैनाती हैं।
विज्ञापन

रजिया के दो साल से मुंबई में रहने के कारण गांव में बच्चों को मिलने वाले खाद्यान्न के साथ अन्य सामग्री भी नहीं मिलती है। केंद्र का संचालन भी केवल कागजों में होता है। जबकि तेतरी में दस अति कुपोषित तथा बीस कुपोषित बच्चे हैं। सीडीपीओ भनवापुर अभय प्रताप सिंह ने नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब देने के लिए कहा है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी ने कहा कि मामले जानकारी नहीं थी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed