फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   demanded concession in toll tax

टोल टैक्स में स्थानीय लोगों को छूट दिलाने की मांग

Sat, 07 May 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
demanded concession in toll tax
टोल टैक्स में स्थानीय लोगों को छूट दिलाने की मांग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एनएच-233 और एनएच-730 पर बने टोल प्लाजा से आने-जाने वाले स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से राहत देने की मांग की गई है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमाल अहमद खान की अगुवाई में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने बताया कि बांसी और शोहरतगढ़ तहसील में स्थापित टोल से स्थानीय निवासियों को छूट प्रदान किया जाए। टोल प्लाजा से होकर अक्सर स्थानीय निवासियों, किसानों, व्यापारियों का आवागमन होता है। अक्सर देखा गया है कि टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे लोगों में नाराजगी रहती है। सभी के हितों को देखते हुए जनपदवासियों को टोल के टैक्स से मुक्त किया जाय, जिससे आवागमन सुचारु ढंग से संचालित किया जा सके। इस दौरान डॉ. धीरेंद्र यादव, रियाज खान, तुफैल अहमद, वीरेंद्र कुमार यादव, रंजीत यादव, रमजान अली, निसार, अरबाज खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed