फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   demand to solve problems of farmers

किसानों की समस्याओं का जल्द हो निदान : भाकियू

Fri, 28 Oct 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
demand to solve problems of farmers
शोहरतगढ़ तहसील परिसर में नायब तहसीलदार को आठ सूत्रीय मांगपत्र सौपते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
किसानों की समस्याओं का जल्द हो निदान : भाकियू
विज्ञापन

शोहरतगढ़। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के मंडल उपाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। उसके बाद नायब तहसीलदार को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा।
तहसील अध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने किसानों से दुर्व्यवहार, समस्याओं के समाधान कराने के नाम पर भ्रष्टाचार सहित कई आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारी को शीघ्र हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ तहसील के सभी बाढ़ प्रभावित गायघाट, नकाही, लंबुइया, नईडहर, बैजनथा, भैंसहवा गांवों में राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

ग्राम जमुनी तप्पा वरहो में बाकी बचे लोगों को अविलंब घरौनी दिलाए पत्र दिलाया जाए। ग्राम इटवा भाट, रोमनदेई व जमुनी में सरकारी भूमि को खाली करवाया जाए। नेपाल बार्डर से होने वाली पशुओं की तस्करी बंद कराई जाए। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुईं तो भाकियू कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप, जिला अध्यक्ष शिवसागर सिंह यादव, जिला संरक्षक शिवलाल यादव, जिला प्रवक्ता विनोद मिश्रा, चिनगुद सहानी, अहमद हुसैन, मग्नू, सोखा (रामवृक्ष) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed