फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand to make Belouha a Nagar Panchayat intensifies, memorandum submitted

Siddharthnagar News: बेलौहा को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

Sun, 29 Dec 2024 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Belouha a Nagar Panchayat intensifies, memorandum submitted
खेसरहा। बेलौहा बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने रविवार को विधायक जय प्रताप सिंह से मुलाकात की। लोगों ने विधायक को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि खेसरहा ब्लॉक मुख्यालय को अभी भी ग्राम पंचायत का दर्जा मिला हुआ है। जबकि आबादी अधिक होने के वजह से ग्राम पंचायत स्तर से विकास नहीं हो पा रहा है। इसलिए बेलौहा बाजार को नगर पंचायत बनाया जाना जनहित में जरूरी है।
विज्ञापन


बेलौहा बाजार बांसी तहसील का प्रमुख कस्बा है। यह बांसी-गोरखपुर राजमार्ग पर स्थित है। 10 वर्ष से इस कस्बा के लोग नगर पंचायत बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस कस्बा में ब्लॉक कार्यालय, राष्ट्रीय बैंक, पुलिस थाना, बाल विकास कार्यालय, प्रधान डाकघर, कृषि गोदाम एवं राजकीय महाविद्यालय विद्यालय, दो इंटर कालेज, आईटीआई संस्थान के अलावा दर्जन भर संख्या में शिक्षण व अन्य संस्थान स्थापित है।
विज्ञापन


बेलौहा बाजार निवासी घनश्याम गुप्ता, छोटेलाल कसौधन, चंद्र भूषण पांडेय, लक्ष्मी प्रसाद मोदनवाल, रमेश मोदनवाल, पवन जायसवाल, मनीष गौंड, संतराम जयसवाल, बड़कू पंडित आदि ने रविवार को बांसी स्थित आवास पर विधायक जय प्रताप सिंह से मुलाकात कर प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि बेलौहा के लोगों ने नगर पंचायत बनाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर 10 दिन पूर्व उन्होंने नगर विकास मंत्री से मुलाकात की थी।


नगर विकास मंत्री ने बताया कि शासन स्तर पर नए नगर पंचायत बनाने पर रोक लगी है। वह प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज देंगे। नए साल में कोई निर्णय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed