फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand to increase railway platform from MP

Siddharthnagar News: सांसद से की रेलवे प्लेटफॉर्म बढ़वाने की मांग

Sun, 22 Jan 2023 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase railway platform from MP
शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर सांसद को मांगपत्र देते लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सांसद से की रेलवे प्लेटफॉर्म बढ़वाने की मांग
विज्ञापन

प्लेटफार्म छोटा होने से ट्रेन में चढ़ने में यात्रियों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त प्रवेश द्वार बनवाने व प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के लिए शोहरतगढ़ के लोगों ने रविवार को सांसद जगदंबिका पाल मांग पत्र सौंपा। कहा कि ट्रेन की लंबाई की तुला में प्लेटफार्म काफी छोटा है। इससे यात्रियों को असुविधा होती है।

सांसद से शोहरतगढ़ क्षेत्र के अभय सिंह, दिनेश दुबे, राहुल गुप्ता, विपिन, शीतल, रिंकू वर्मा, मोहित वर्मा, सनोज वर्मा ने बताया कि आदर्श रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ का प्लेटफार्म एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। प्लेटफार्म की तुलना में ट्रेन लंबी होने के कारण यात्रियों को चढ़ने-उतरने में काफी दिक्कत होती है। मेन गेट प्लेटफार्म छोड़कर अन्य प्रवेश द्वार न होने से अक्सर ट्रेन छूट जाती है। इस रूट पर 24 बोगियों वाली ट्रेनों की लंबाई 650 मीटर होती है, जबकि प्लेटफार्म की लंबाई पांच सौ मीटर है। कई यात्री बोगी में चढ़ने के दौरान गिर कर घायल हो चुके हैं। जमीन से बोगी की ऊंचाई चार से पांच फीट होने से बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती है। नीरज पोद्दार ने 13 मई को रेलवे बोर्ड से ऑनलाइन शिकायत की थी। मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ ने 17 मई 2022 को 100 मीटर प्लेटफार्म बढ़ाने के लिए एलडब्लूपी को निर्देशित किया था, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि रेलमंत्री से बात कर जल्द ही समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed