फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   demand increased of kalanamak rice

उपहार के रूप में खूब पसंद आ रहा काला नमक चावल

Mon, 18 Apr 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
demand increased of kalanamak rice
कालानमक चावल की खबर में.. सिद्धार्थनगर के निवर्तमान व मेरठ के डीएम दीपक मीणा। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
उपहार के रूप में खूब पसंद आ रहा काला नमक चावल
विज्ञापन

एक जिला एक उत्पाद प्रोत्साहन योजना में शामिल होने के बाद बढ़ी मांग
किसानों को मिल रही पहले की अपेक्षा अच्छी कीमत, बढ़ी आय, बढ़ेगी खुशबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आकांक्षी जिले की खास उपज काला नमक चावल की खुशबू से देश में सिद्धार्थनगर का नाम रोशन होगा। काला नमक चावल पर हुए बेहतर कार्यों के लिए पीएम अवॉर्ड प्राप्त होगा। एक जिला एक उत्पाद प्रोत्साहन योजना में काला नमक चावल शामिल होने के बाद देश-दुनिया में यह उपहार के रूप में पसंद आने लगा है। लोगों ने इस चावल का स्वाद चखा तो मांग बढ़ी है।
साल 2018 में काला नमक चावल को एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया गया। उसके बाद चावल की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग मार्केटिंग की गई। इस कारण चावल की कीमत करीब तीन रुपये किग्रा बढ़ गई। पहले जिले में दो हजार हेक्टेयर में काला नमक धान की खेती होती थी, अब इसका रकबा 12 हजार हेक्टेयर हो गया है।
विज्ञापन

काला नमक चावल महोत्सव में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में काला नमक की तरक्की की इबारत लिखी गई। वीडियो क्लिप व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया गया। अब जिले में 15 किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से 3500 किसान एक प्लेटफॉर्म पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ गया निर्यात
जिले में काला नमक चावल का एक्सपोर्ट कान्क्लेव किया गया, जिसमें भारत सरकार की निर्यात एजेंसी अपेडा सहित कई एजेंसियां आईं थीं। प्रशासन के मुताबिक चावल का निर्यात 10 से बढ़कर 56 टन हो गया है। जिला प्रशासन ने काला नमक चावल के 600 पैकेट को देश-प्रदेश के प्रमुख लोगों को उपहार में भेजा। इसके पैकेट पर चस्पा क्यूआर कोड के माध्यम से काला नमक चावल की खासियत जानी जा सकती है। फ्लिपकार्ट व अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चावल की बिक्री हो रही है।
...और बेहतर परिणाम की संभावना
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काला नमक चावल के अनुसंधान को आगे बढ़ाया जाएगा। सीडीओ पुलकित गर्ग ने बताया कि आने वाले दिनों में काला नमक चावल पर हुए कार्यों का और बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। जिले में काला नमक की 60 प्रजातियों के बीज पर अनुसंधान कार्य जारी है। कृषि विज्ञान केंद्र व ऑल इंडिया राइस इंस्टीट्यूट की टीम अनुसंधान कार्य कर रही है। पहली बार कृषि विभाग में 80 क्विंटल प्रमाणित बीज तैयार किया गया है जबकि प्रगतिशील किसानों में प्रमाणित बीत आवंटित भी किए गए थे। काला नमक चावल से जुड़े रोजगार के लिए 5.5 करोड़ रुपये के लोन दिए गए हैं।
डीएम दीपक मीणा को सम्मानित करेंगे पीएम
सिविल सर्विसेज डे के मौके पर 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सिद्धार्थनगर के निवर्तमान डीएम दीपक मीणा सम्मानित होंगे। काला नमक चावल पर हुए बेहतर कार्यों के लिए काला नमक चावल का चयन पीएम अवॉर्ड के लिए हुआ है। भारत सरकार के सचिव वी. श्रीनिवास ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
किसानों की बढ़ गई आय
काला नमक चावल के ओडीओपी में शामिल होने के बाद कीमत बढ़ गई थी। दो साल पहले जो चावल 7-8 हजार रुपये क्विंटल बिकता था, उसकी कीमत 10-11 हजार रुपये क्विंटल हो गई है।
-रामदीन चौरसिया
काला नमक चावल के प्रोत्साहन के लिए डीएम, कमिश्नर मेरे घर आए थे। किसान उत्पादक संगठन में 175 किसान हैं, लेकिन इसे और सक्रिय करने के बाद बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा।

-तिलकराम पांडेय
काला नमक धान की खेती का माहौल बन गया है। यह चावल उपहार का बेहतर विकल्प बन गया है। मांग बढ़ रही है तो कीमत भी बढ़ रही है। निर्यात बढ़ेगा तो किसानों को और फायदा होगा।
-चंद्र सागर
काला नमक चावल के लिए सभी किसान उत्पादक संगठन सक्रिय रूप से कार्य करने लगेंगे तो किसानों को फायदा मिलेगा। काला नमक चावल की खुशबू बढ़ने की संभावना है।
-मो. अली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed