{"_id":"669ed04c586340c84201e7e6","slug":"demand-for-reservation-in-bahraich-running-train-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121221-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बहराइच चलने वाली ट्रेन में रिजर्वेशन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बहराइच चलने वाली ट्रेन में रिजर्वेशन की मांग
Tue, 23 Jul 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। एक ही ट्रेन और ट्रेन नंबर दो होने से रेलयात्रियों को काफी समस्या कि सामना करना पड़ रहा है। रिजर्वेशन भी गोरखपुर से ही होता है, जिससे यात्रियों को गोरखपुर में उतरकर डिब्बा बदलने को मजबूर होना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों ने पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम से वाराणसी सिटी से बहराइच तक एक ही ट्रेन नंबर व शुरू से आखिरी तक रिजर्वेशन की सुविधा प्रदान करने की मांग की है।
क्षेत्रीय लोगों की मांग पर पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी सिटी से गोरखपुर तक आवागमन करने वाली 15131, 15132 एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग विस्तार करते हुए उसे आनंदनगर, बढ़नी, बलरामपुर, गोंडा होते हुए बहराइच तक चलवाना शुरू किया। लेकिन गोरखपुर से बहराइच तक पैसेंजर ट्रेन चल रही है। जिसका अलग ट्रेन नंबर 05131, 05132 है। लोगों को रिजर्वेशन में भी काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा उसमें रिजर्वेशन भी गोरखपुर से वाराणसी सिटी तक ही होता है।
क्षेत्र के अजय वरुण, हेमन्त शुक्ल, सगीर चौधरी, रामदेव गुप्ता, राममूरत यादव, आशुतोष शुक्ल, मो.सफीक आदि ने बताया कि 15131,15132 एक्सप्रेस ट्रेन में रिजर्वेशन बहराइच से किया जाए। वाराणसी जाने वाले यात्रियों को गोरखपुर में उतर कर अपने रिजर्वेशन कोच में जाना पड़ता है। जिससे महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा वाराणसी सिटी से बहराइच तक ट्रेन नंबर एक ही होना चाहिए। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक कई बार क्षेत्र के व्यापारियों, वकीलों व यात्रियों ने इस संबंध में मांग पत्र सांसद व पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को भी दिया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने शीघ्र ही वाराणसी सिटी से बहराइच तक एक ट्रेन नंबर व वाराणसी सिटी से बहराइच तक रिजर्वेशन सुविधा देने की मांग की है।