{"_id":"603533b38ebc3e15030930c6","slug":"demand-for-action-against-those-who-threaten-lekhpal-siddharthnagar-news-gkp3859178160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर डीएम को मांगपत्र देने पहुंचे लेखपाल संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल को धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। इस मौके पर डुुमरियागंज तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल से मारपीट, गालीगलौज करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। डीएम ने एसपी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मंगलवार को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता की अगुवाई में जिलाधिकारी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि डुमरियागंज तहसील में तैनात लेखपाल राष्ट्रदीप सिंह के मोबाइल फोन पर 11 फरवरी को कॉल आया। रिसीव करने के बाद संबंधित व्यक्ति की ओर से गाली गलौज करने, मारपीट की धमकी देने और ब्लैकमेल करने की बात कही। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डुमरियागंज को शिकायती पत्र सौंपा गया, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सका है। सभी ने त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बात करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला मंत्री राम समुझ, सदर तहसील अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, कृष्णानंद चौधरी, रामदेव यादव, सुधीर भारद्वाज, राष्ट्रदीप सिंह, राजेश चाहर उपस्थित थे।